Saturday, July 13, 2019

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या



बाँदा में कर्ज से परेशान एक बुजुर्ग किसान ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसके ऊपर लगभग 80 हजार का बैंक का कर्ज था। बुंदेलखंड में किसानों की हालात बद से बद्दतर होती जा रही है।
भुखमरी, तंगहाली व कर्ज से परेशान किसान मजबूरन आत्महत्या को गले लगा रहे है। मामला शनिवार को शहर कोतवाली के क्योटरा क्रासिंग के पास घटित हुआ। जहाँ धीरज साहू (55) नाम के किसान ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि धीरज मूलतः मटौंध थाने के चंदपुरा गांव का है। तंग हाली के चलते पिछले कुछ दिनों से रोजगार की तलाश में बाँदा आया हुआ था।
धीरज के ऊपर बैंक का करीब 80 हजार का कर्ज था। खेती में कुछ खास हो नहीं रहा था। जिसकी वजह से वह तनाव में था। आज दोपहर वह घर से खाना खा कर निकला और आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

साभार : बुन्देलखण्ड न्यूज 
www.bundelkhandnews.com
सपना सिंह  Jul 13, 2019

1 comment:

साल 2022 में कुशराज झाँसी

        साल 2022 में कुशराज झाँसी यी साल २०२२ के आखिरी दिनाँ हम अपने समाजी, संसकिरतियाई, लिखनाई, बकीली, सिक्छाई और नेतागिरी में करे गए कामन ...